राजगढ़, 13 जून (हि.स.)। जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में जीरापुर रोड़ पर ग्राम जामनिया जोड़ के समीप बीती रात तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को ट्रेक्टर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार ग्राम जामनिया जोड़ के समीप शनिवार रात आयशर ट्रेक्टर के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए मैजिक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मैजिक चालक नारायणप्रसाद (55) पुत्र भौनाजी मालवीय निवासी आगरमालवा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे दुर्गेश मालवीय की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




