back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली के खंभे पर काम कर रहे लाइनमेन की करंट लगने से मौत

राजगढ़, 21 मार्च (हि.स.)। जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम बालचिड़ी में रविवार दोपहर बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा लाइनमेन करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार विधुत कंपनी में कार्यरत लाइनमेन विक्की (32)पुत्र जगदीश चैहान निवासी सुठालिया रोड़ ब्यावरा ग्राम बालचिड़ी में लाइन सुधारने के लिए खंभा पर चढ़ा हुआ था, तभी अचानक करंट की सप्लाई हुई और वह चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो साल का एक बालक है, साथ ही उसके छोटे भाई का अगले माह विवाह है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है,जिसके चलते मृतक के परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों से सहयोग की मांग की। युवक की मौत का जिम्मेदार कौन है, किस की लापरवाही से यह हादसा हुआ, इसका खुलासा नही हो सका। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵