back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरिद्वार में सड़क हादसे में लक्सर एसडीएम हुई गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। हरिद्वार में सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं तथा चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं, तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे के उड़ गए तथा चालक गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नसिर्ंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर योगेंद्र सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल ग्रीन कारिडोर बनाकर एसडीएम संगीता कनौजिया को देहरादून के किसी अस्पताल में ले जाने की तैयारी है। इस सड़क पर अक्सर भारी वाहन अनियंत्रित होकर तेज गति से चलते हैं। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन इन पर अब तक रोक नहीं लगी। खनन वाहन भी अनियंत्रित गति से इस सड़क पर चलते हैं। यहां आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। –आईएएनएस स्मिता/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵