back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोटा: अवैध शराब कारोबार को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल

कोटा, 21 जून (हि.स.)। कुन्हाड़ी थानाक्षेत्र के नांता और बरड़ा बस्ती में अवैध शराब के कारोबार को लेकर रविवार देररात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर चाकू, सरियों व धारदार हथियारों से हमला किया। खून से लथपथ घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी समेत उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नांता और बरड़ा बस्ती में रविवार देररात मनोज बप्पा, गोलू और दीपक तीन युवकों को दूसरे पक्ष के युवकों ने चाकू मारे। इस घटना में मनोज बप्पा की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, एक के सिर पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। युवकों का अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह झगड़ शराब की ब्रांच को खोलने अथवा अवैध शराब के कारोबार के चलते हुआ है। इधर, थाने के ड्यूटी इंचार्ज एएसआई भुवनेश कुमार का कहना है कि वह फिलहाल एमबीएस में मामले की जांच करने व युवकों के बयान लेने जा रहे हैं। अभी उन्हें भी मामले की जानकारी नहीं है। अवैध शराब को लेकर महिलाओं से हुई थी मारपीट दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बालाकुंड इलाके में भी कुछ दिनों पहले अवैध शराब को लेकर महिलाओं के साथ बदमाशों ने मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट न होकर महिलाएं आईजी ऑफिस गईं थी और वहां प्रदर्शन किया था। शहर में अवैध शराब को लेकर लगातार घटनाएं सामने आ रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...