back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केवलारी: महिला के बैग से 50 हजार रुपये गायब, दो संदिग्ध की तलाश

सिवनी, 24 फरवरी (हि.स.)। जिले की केवलारी मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में रुपये निकालने गई एक महिला के बैग से 50 हजार रूपये गायब हो गए। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध महिलाओं की फुटेज केवलारी पुलिस ने जारी किए हैं, जिनका पता बताने वालो को पुलिस ने उचित ईनाम देने की घोषणा की है। केवलारी थाना प्रभारी केके. अवस्थी ने जानकारी दी कि सोमवार 22 फरवरी की दोपहर 12 से 12.30 के बीच तारासन बाई (35) एसबीआई की शाखा केवलारी में रूपये निकालने आई थीं। महिला ने करीबी 50 हजार रुपये बैंक से आहरण कर बैग में रखे थे। इसी दौरान पहले से नजर जमाए दो संदिग्ध महिलाओं ने बैग में रुपये गायब कर दिए। बैंक से निकलने के पहले महिला को आभास होने पर उन्होंने अपना बैग देखा तो रुपये नहीं थे, जिसके बाद तारासन बाई ने शोर मचाया। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीही फुटेज से पता चला कि ग्राम बावली थाना उगली निवासी तारासन बाई के आस-पास संदिग्ध अवस्था में दो महिला देखी गईं। बताया गया कि दोनो महिलाएं बाहर की थी, बैग से रूपये पार करने के बाद दोनों बस स्टैंड में खड़े एक वाहन में बैठकर फरार हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में वाहन का नंबर नहीं आया है। दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है। कैमरा फुटेज से निकाली गई फोटो के आधार पर पुलिस थाना केवलारी में अपराध क्रमांक 116/ 21 धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं की पतासाजी के लिए पोस्टर भी जारी किए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवि

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵