back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल : 16 साल की बच्ची को आग के हवाले कर युवक ने किया आत्मदाह

तिरुवनंतपुरम, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के पलक्कड़ जिले के कोलांगोडे में एक 23 साल के युवक ने एक 16 साल की लड़की को आग के हवाले कर दिया और बाद में खुद को भी आग लगा ली। इस घटना में दोनों की जलकर मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान एक स्नातक बालासुब्रमण्यम के रूप में हुई है। सुब्रमण्यम की अपनी मां के अनुसार, उसने लड़की को यह कहते हुए अपने घर बुलाया था कि उसका जन्मदिन है और फिर उसे आग के हवाले कर दिया और आत्मदाह कर लिया। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 7 बजे हुई। युवक की मां का ध्यान इस ओर तब गया, जब सुब्रमण्यम के कमरे से धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। घटना के बारे में पता चलते ही पड़ोसियों और परिवार वालों ने आग बुझाई और दोनों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज और फिर एनार्कुलम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि युवक और लड़की एक रिश्ते में थे। पता चलते ही परिवार वालों ने दोनों को एक-दूसरे से मिलने से मना कर दिया था। युवक की मां ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने वादा किया था कि लड़की की शादी की कानूनी उम्र 18 साल पार करने के बाद उसकी शादी कर दी जाएगी। इलाके के स्थानीय लोगों ने भी रिश्ते की पुष्टि की, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह उसे अपने घर बुला रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एनार्कुलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा। जांच और अन्य कार्रवाई के बाद शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin / उत्पत्ति : Hindu/Indian Rashi / राशि : Tula /तुला Lucky Gemstone / शुभ रत्न : पन्ना Numerology...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵