back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक यौन उत्पीड़न मामला: पीड़ितों ने महिला अधिकारी की मांग की

दक्षिण कन्नड़, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के एक मामले में पीड़ितों ने शिकायत की है कि जिला कुष्ठ अधिकारी के खिलाफ शिकायत करने पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि पीड़ितों ने एक महिला वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद नवंबर 2021 में कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग की एक समिति की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नोडल अधिकारी को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया था। इस बीच, आरोपी ने कर्नाटक प्रशासनिक न्यायाधिकरण (केएटी) का दरवाजा खटखटाया और निलंबन हटवा लिया। यहां तक कि आरोपी डॉक्टर दक्षिण कन्नड़ जिले में पोस्टिंग वापस लेने का प्रयास कर रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके इस कदम पर विचार नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार उनका तबादला कुंडापुर कस्बे में कर दिया गया है। वर्तमान में उनके स्थान पर एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है और यह अधिकारी पीड़ितों को कथित रूप से परेशान कर रहा है, जो स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी भी हैं। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में कुष्ठ उन्मूलन विंग के लिए एक नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत आरोपी डॉक्टर को एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा उसके खिलाफ मंगलुरु महिला पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त ऑफिस में महिला साथियों के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। महिला साथियों ने आरोप लगाया था कि अगर वह उसका सहयोग नहीं करती थी, तो वह उन्हें प्रताड़ित करता था। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन्हें जबरदस्ती दौरे पर ले जाता था और उनके साथ छेड़खानी करते हुए फोटो खिंचवाने के लिए मजबूर किया करता था। पीड़िता के साथियों ने पुलिस से कहा था कि वे जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने के लिए आगे आएंगे। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...