back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल के फरक्का में दो करोड़ की बैंक लूट में पकड़ा गया झारखंड का गिरोह

रांची, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के फरक्का में बुधवार को हुई दो करोड़ की बैंक लूट के मामले में झारखंड का एक गिरोह पकड़ा गया है। गिरोह के तीन सदस्यों को बंगाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक फरक्का में एक्सिस बैंक की शाखा में लूट की घटना को आठ-नौ युवकों ने मिलकर अंजाम दिया था। बता दें कि बुधवार को अपराह्न् डेढ़ बजे चार बाइक पर आये आठ-नौ लोग हथियार लहराते बैंक में घुसे। उन्होंने बैंककर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में लेकर दो करोड़ रुपये लूटे और बाइक से अलग-अलग दिशाओं में भाग गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया। झारखंड के बड़हरवा की ओर भाग रहे तीन अपराधियों को बंगाल पुलिस ने घोरायपाड़ा नामक जगह पर मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच कई राउंड की गोलीबारी हुई। इनके पास से लूटी हुई राशि का एक बड़ा हिस्सा बरामद किया गया। पकड़े गये अपराधियों के नाम विश्वजीत राय, अरुण सरकार व प्रभाकर सिकदार बताये गये हैं। झारखंड पुलिस ने बंगाल जाकर तीनों की पहचान की है। तीनों राधा नगर थाना क्षेत्र के श्रीधर नौ नंबर कालोनी के रहनेवाले हैं। इससे पूर्व इन तीनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया है। बहरहाल मामले की छानबीन चल रही है। बाकी अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक सभी अपराधियों के बारे में सुराग मिल गये हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। –आईएएनएस एसएनसी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...