back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ गिलानी को सुपर्द ए खाक करने का वीडियो जारी किया

श्रीनगर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के शव को सुपर्द ए खाक करने को लेकर कथित रूप से फैल रही अफवाहों का खंडन करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमें सभी इस्लामी रस्मों का पालन किया गया है। पुलिस ने जो वीडियो क्लिप जारी किया है उससे पता चला है कि गिलानी के शव को सही तरीके से नहला कर सफेद कफन में लपेटा गया और पवित्र कुरान की आयतों के बीच कब्र में सुपर्द ए खाक किया गया। उन्होंने चारों ओर फैली अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि परिवार के सदस्यों से शव को कब्जे में लेने के बाद, पुलिस ने वरिष्ठ अलगाववादी नेता को इस्लामिक तरीके से नहीं दफनाया था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिवंगत अलगाववादी नेता के परिवार से इस अनुरोध के साथ संपर्क किया गया था कि अगर गिलानी को सुबह दफनाया जाता है तो यह शांति के सर्वोत्तम हित में होगा। पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, गिलानी के दो बेटे हमारे अनुरोध पर सहमत हो गए, लेकिन बाद में पाकिस्तान के दबाव में अलगाववादी नेता को दफनाने की तैयारी के दौरान परिवार के सदस्यों ने नारे लगाने और हंगामा करने की कोशिश की। इस बीच, पुलिस ने गिलानी के परिवार के सदस्यों के खिलाफ पाकिस्तान के झंडे में शव लपेटने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पिछले बुधवार को रात करीब 10.35 बजे गिलानी का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद अधिकारियों ने घाटी में व्यापक प्रतिबंध लगाए थे और मोबाइल टेलीफोन और इंटरनेट सुविधाओं को निलंबित कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि पूरी घाटी में स्थिति अब सामान्य हो गई है और सरकारी कार्यालयों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थिति भी सामान्य है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵