back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर का सदस्य धन इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार

श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर के नाम पर धन इकट्ठा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बारामूला कस्बे में प्रतिबंधित संगठन के नाम पर धन उगाहने की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए बारामूला पुलिस और सेना के 46 आरआर ने दो पहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान माइक्रोवेव कॉलोनी, कानलीबाग, बारामूला निवासी मोहम्मद अमीन गनी के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, जमात-ए-इस्लामी की तीन रिसिप्ट बुक, एक मोबाइल फोन और 15,900 रुपये नकद, जो उसने प्रतिबंधित संगठन जेईआई के नाम पर आम जनता से वसूले थे, बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच के दौरान, कानलीबाग में उसके घर पर भी तलाशी ली गई, जहां से दो जेके बैंक पासबुक, तीन चेक बुक और प्रतिबंधित समूह की एक खाली पुस्तिका (बुकलेट) बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵