back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईएसएफ कार्यकर्ता की बम मारकर हत्या, आरोप तृणमूल पर

कोलकाता, 03 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा लगातार जारी है। सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा इलाके में आईएसएफ कार्यकर्ता की बम मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। मृत आईएसएफ कार्यकर्ता हासानुर जमान (35) ऊला पूर्व पाड़ा का निवासी बताया गया है । सोमवार को हासानुर अपने बड़े भाई के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर काम कर रहे थे। उसी बीच जयकारा लगाते हुए तृणमूल के कुछ समर्थक वहां पहुंचे। हालांकि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उनसे विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस बीच तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर निशाना साधते हुए बम फेंका जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक परिवार की ओर से स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता अरशद ऊदजामान एवं उनके समर्थकों पर इस हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर देगंगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में लगे आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में हुमायूं कबीर का ‘महागठबंधन’ दांव: लेफ्ट-कांग्रेस और ओवैसी को न्योता, 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम!

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC से...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...