back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में 2 पत्नियों के विवाद में पहली पत्नी ने फूंका घर, 2 की मौत

दरभंगा, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में दो पत्नियों के बीच विवाद में एक पत्नी ने प्रतिशोध की आग में ऐसा कदम उठाया कि पूरे परिवार पर कहर बनकर टूटा। प्रतिशोध की आग में जल रही पहली पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर घर में आग लगा दी, जिसमें दो की मौत हो गई। मरने वालों में पहली पत्नी भी शामिल है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शेखपुरा मुहल्ला के रहने वाले खुर्शीद आलम की शादी करीब 10 साल पहले परवीन बीवी से हुई थी, लेकिन कहा जा रहा है कि उससे संतान नहीं होने के कारण खुर्शीद ने रोशनी खातून से दूसरा विवाह कर लिया। इस बीच दोनों पत्नियों में विवाद होने लगा। आरोप है कि खुर्शीद और उसके पहली पत्नी बीवी परवीन के बीच भी रोशनी को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। कहा जा रहा है कि परवीन नहीं चाहती थी कि उसका शौहर अपनी दूसरी बीवी रोशनी खातून से किसी भी तरह का संबंध रखे। आरोप है कि शुक्रवार की रात भी इसे लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद परवीन ने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसमें परवीन सहित घर के सभी चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए। बिरौल के पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार ने आईएएनएस को बताया कि इस घटना में घटनास्थल पर ही परवीन और उसकी सास रूफैदा खातुन की मौत हो गई, जबकि खुर्शीद और रोशनी बुरी तरह झुलस गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। इधर, सूत्रों का कहना है कि झुलसे खुर्शीद और रोशनी की भी इलाज के क्रम में मौत हो गई है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी बिरौल पुलिस नहीं कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵