back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1 लाख से अधिक की अवैध शराब पकड़ाई

रतलाम, 17 मई (हि.स.)। जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने 1 लाख से अधिक की अवैध शराब जप्त कर आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। शिवगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम जूनापानी-दौलतपुरा रोड़ी लुणीघाटी पर एक महिन्द्रा पीकअप से 30 पेटी देशी मदिरा शराब पकड़ी, जिसकी कीमत 72 हजार रुपये थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपित चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर शराब व गाड़ी को जब्त किया। माणकचौक थाना पुलिस ने करमदी निवासी योगेश पुत्र रामलाल सोनी के घर से 12 बाटल इमपेरियल ब्लू अंग्रेजी शराब की जब्त कर योगेश सहित रवि टांक निवासी सांवरिया मंदिर के पीछे करमदी रोड़ को गिरफ्तार किया। जब्त शराब 11520 रुपये की है। डीडीनगर थाना पुलिस ने लालगुवाड़ी पुलिया के पास आम रोड़ पर एक स्कूटर पर 50 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा एवं 24 क्वार्टर देशी मसाला, 6 बीयर ले जाते आरोपित जुगल पिता राम अवतार मेहता निवासी भोई मोहल्ला रतलाम एवं उसकी पत्नी ममता को पकड़ा। जप्त शराब 15 हजार के आसपास की है। पिपलौदा थाना पुलिस ने बोरदिया पिपलौदा कच्चा रास्ते से बाइक पर 2900 रुपये कीमत की 15 प्लेन शराब के क्वाटर्र ले जाते तेजराम पिता कन्हैयालाल धनगर निवासी नांदलेटा को पकड़ा। बिलपांक थाना पुलिस ने ग्राम रातीतलाई धराड़ रोड़ पर साढ़े 6 हजार रुपयेे कीमत की 30 क्वाटर गोवा विस्की शराब एवं 8 क्वाटर देशी प्लेन शराब ले जाते अजय पिता मुन्नालाल निवासी ग्राम रातीतलाई को पकड़ा। बड़ावदा थाना पुलिस ने ग्राम हनुंतिया पुलिया के पास 5 लीटर कच्ची शराब ले जाते बंकट पिता फुलचंद निवासी उदियाखेड़ी एवं नयापुरा ग्राम में 8 लीटर कच्ची शराब ले जाते सरवदिया पिता भारतीय कंजर निवासी ग्राम राजाखेड़ी थाना आईए जावरा को पकड़ा। हिन्दुस्थान समाचार / शरद जोशी/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵