back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेल भेजी गयीं आईएएस पूजा सिंघल, ईडी को मिली 5 दिन के रिमांड की मंजूरी

रांची, 11 मई (आईएएनएस)। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार की गयीं झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है। ईडी ने उन्हें बुधवार शाम गिरफ्तार करने के बाद जज कॉलोनी में एडिशनल ज्यूडिशिल कमिश्नर और स्पेशल जज प्रभात कुमार शर्मा के आवासीय कोर्ट में पेश किया। ईडी ने अदालत से उन्हें 12 दिन के रिमांड पर देने की दरख्वास्त की, जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें 12 मई से 5 दिनों के रिमांड पर भेजने की मंजूरी दी। चूंकि रिमांड की अवधि 12 मई से शुरू हो रही है, इसलिए 11 मई की रात तक के लिए उन्हें जेल भेजा गया है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार बुधवार को ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। दोनों दिन 8 से 9 घंटे तक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया गया। उनसे शेल कंपनियों में निवेश, कैश की बरामदगी, मनरेगा घोटाले से संबंधित सवाल किये गये। सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारियों के कई सवालों का पूजा सिंघल जवाब नहीं दे पायीं। इधर पूजा सिंघल के निलंबन की संचिका बढ़ायी जा चुकी है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...