back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसने पर सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, स्वाति मालीवाल ने की मुलाकात

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फरीदाबाद के हरकेश नगर में एक महिला पर उसके पति ने ही बेरहमी दिखाते हुए तेजाब और गर्म तेल फेंक दिया। महिला के पड़ोसी ने जब उसे इस हालत में देखा तो दिल्ली महिला आयोग को सूचित किया और महिला को तुरन्त दिल्ली लेकर पहुंचा। फिलहाल लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है और उपचार जारी है। इस मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल लड़की से मिलने अस्पताल पहुंची। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि, लड़की का चेहरा 35 फीसदी झुलस गया है और वो अभी बातचीत करने की हालत में नहीं है। लड़की ने घटना के बाद पड़ोसी को बताया था कि उसके पति ने उसके मुंह पर तेजाब फेंका। घटना की जानकारी लगने पर महिला का बेटा भी अस्पताल पहुंचा और उसके मुताबिक पहले भी उसके पिता ने उसकी मां को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा था, जिसके बाद भी उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाना पड़ा था। दिल्ली महिला आयोग की टीम ने हरियाणा पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी है और हरियाणा पुलिस ने अपनी एक टीम अस्पताल भेजी है, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। हालांकि दिल्ली महिला आयोग ने फरीदाबाद पुलिस से मामले में जल्द एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, एक के बाद एक तीसरे दिन हम एक लड़की को एसिड का शिकार बनते देख रहे हैं। इस महिला के मुंह पर उसके पति ने तेजाब फेंका, जिससे उसका चेहरा 35 फीसदी तक झुलस गया है। मैं उससे अस्पताल में मिली और उसकी हालत देखकर दिल सहम गया, इस देश में किसी को कानून का डर नहीं है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...