back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उम्मीद करता हूं सीडीएस जनरल बिपिन रावत, अन्य सुरक्षित होंगे: राहुल

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत कई लोग सवार थे। इस दुर्घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हेलिकॉप्टर पर सवार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत सभी लोग सुरक्षित होंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उम्मीद करता हूं कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और हेलिकॉप्टर पर सवार अन्य लोगों सुरक्षित होंगे। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत 14 अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे। हताहतों की संख्या अभी भी पता नहीं चला है। स्थानीय पुलिस ने केवल तीन को बचाए जाने का पता लगाया है और अन्य की तलाश जारी है। हेलिकॉप्टर में जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, नायक विवेक कुमार, नायक बी. साई तेजा, हवलदार सतपाल और पायलट सवार थे। जनरल रावत की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए, भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, आईएएर-17वी5 हेलीकॉप्टर, जिसमें जनरल बिपिन रावत सवार थे, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज एक दुर्घटना का शिकार हो गया। बल ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...