back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर्म छुपाकर महिला फिजियोथैरेपिस्ट को जाल में फंसाया

भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक कथित मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने महिला चिकित्सक को अपना धर्म छुपा कर प्रेम के जाल में फंसाया और धर्म परिवर्तन कर विवाह का दबाव डाला। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। मामला राजधानी के अशोका गार्डन इलाके का है। यहां एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट का निहाल खान नामक युवक से दोस्ती हुई। महिला के अनुसार निहाल का उसके घर आना-जाना भी शुरू हो गया। महिला ने वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। मगर पति से ज्यादा समय रिश्ते नहीं रहे। महिला का आरोप है कि इसी बात का निहाल ने लाभ उठाया, हमदर्दी दिखाई और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि, एक दिन निहाल ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाया और कभी इस बात को नहीं बताया कि वह दूसरे धर्म का है। इतना ही नहीं अस्पताल खोलने के नाम पर भी उससे धोखा किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। मारपीट भी की। अशोका गार्डन के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। आईएएनएस एसएनपी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵