back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब के जेलों में कैदियों के लिए हेल्पलाइन नंबर की होगी सुविधा

चंडीगढ़, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए कैदियों के लिए जेल परिसर में किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन शुरू करने का फैसला किया है। एडीजीपी (जेल) पी.के. सिन्हा ने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य रिश्वतखोरी, ड्रग्स और अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर रखना है। कैदी जेलों में स्थापित पब्लिक कॉल ऑफिस से नि:शुल्क कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों की राज्य मुख्यालय में गहन जांच की जाएगी और सही पाए जाने पर गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीजीपी ने शुक्रवार को रोपड़ जेल में बैरक का दौरा किया, खासकर जहां महिला कैदी बंद हैं और उनके द्वारा किए गए कढ़ाई, दीवार पेंटिंग के साथ-साथ रसोई के काम की सराहना की। बाद में, उन्होंने जेल के अंदर गुरुद्वारा साहिब में कैदियों को संबोधित किया और कहा कि सरकार जेलों में कैदियों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए एक मास्टर प्लान लागू करने जा रही है। सुधार प्रशासन संस्थान के उप निदेशक उपनीत लाली ने कहा कि कैदियों द्वारा आत्महत्या करने के पीछे बहुत सारे कारण हैं। उन्होंने जेलों में मनोवैज्ञानिकों की प्रतिनियुक्ति पर जोर दिया। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...