back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांस्टेबल से आधा दर्जन लोग मारपीट कर एक संदिग्ध को छुडा ले गए

जयपुर,10 मार्च (हि.स.)। कोतवाली थाना इलाके स्थित इंदिरा बाजार में मंगलवार दोपहर सरेआम कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) के कांस्टेबल से मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों का दुस्साहस देखिए कि कांस्टेबल की पकड़ से संदिग्ध युवक को भी छुड़ा ले गए। पुलिस ने मारपीट और राजकार्य में बाधा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) के कांस्टेबल मुस्ताक खान ने मामला दर्ज करवाया है कि मुखबिर की सूचना पर इंद्रा बाजार में एक संदिग्ध मोबाइल चोर को कांस्टेबल अजय के साथ पकड़ा था। इस पर संदिग्ध चिल्लाया तो स्थानीय दुकानदार आरिफ एवं सोहल सहित एक दर्जन से अधिक लोग वहां आए और आते ही कांस्टेबल अजय और मुस्ताक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने संदिग्ध को छुड़वाकर फरार करा दिया। मारपीट में कांस्टेबल मुस्ताक के कमर और कान पर चोट आई है, जबकि कांस्टेबल अजय के दाएं हाथ की कलाई व कमर में चोट आई है। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपित वहां से भाग चुके थे। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵