back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्वालियर: पिता-पुत्र का फरसा मारकर सिर फाड़ा

-साले के बेटे को बचाने के दौरान किया हमला ग्वालियर, 19 मई (हि.स.)। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की हमलावरों ने रास्ते में घेरकर मारपीट कर दी। पीडि़त ने जब अपने साले के बेटे को हमलावरों से बचाया तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर फरसे से सिर फाड़़ दिया। बेटे पिता को बचाने आया तो उसे भी लाठी मारकर घायल कर दिया। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्राम चकरामपुरा निवासी जमील पुत्र गफूर खान 50 वर्ष पेशे से केटरिंग ठेकेदार है और उसके साथ साले का बेटा मुबारक भी काम करता है। मुबारक की उसके पड़ोसी लतीफ खान से पुरानी रंजिस चली आ रही है। बीते कल मुबारक ठेकेदार के घर आया था जब लतीफ को उसके बारे में पता चला तो उसने अपने परिजन शरीफ खान, आर अलीम खान, असलम, बच्चू खान को बुला लिया। रास्ते में जमील मिल गया तो हमलावरों ने उनके ऊपर ही हमला कर मारपीट करना शुरु कर दी। जब यह बात जमील के बेटे और मुबारक को पता चली तो वह भी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। पिता को पिटता देख बेटे ने बचाया तो हमलावरों ने फरसे और लाठियों से पीटकर लहुलुहान कर दिया। सड़क पर फरसे लाठी चलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया गया है कि मामूली से विवाद पर आरोपियों ने पिता पुत्र को लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने जमील की शिकायत पर धारा 147, 148, 149, 324, 323, 294, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵