back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम : अपार्टमेंट में लगी आग, 6 बचाए गए

गुरुग्राम, 14 मई (आईएएनएस)। गुरुग्राम के सेक्टर 52 के आवासीय अपार्टमेंट में लगी आग के बाद छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार घटना रात करीब 11.30 बजे की है। आग सेक्टर 52 में रेजीडेंसी ग्रैंड अपार्टमेंट की 10वीं और 11वीं मंजिल पर लगी। दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि अपार्टमेंट में शॉर्ट स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट के कारण आग लगी। अग्नि विभाग के उप निदेशक गुलशन कालरा ने आईएएनएस से कहा, हमने एक घंटे से अधिक के ऑपरेशन के दौरान छह लोगों को बचाया और सात दमकल गाड़ियों को कार्रवाई में लगाया गया। वे आग पर काबू पाने में कामयाब रहे और इसे फैलने से रोका। अपार्टमेंट की 12 वीं मंजिल निमार्णाधीन थी। एहतियात के तौर पर इमारत को खाली करा दिया गया है। कालरा ने कहा, विस्तृत जांच के बाद आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। हम इमारत की अग्निशमन प्रणाली की भी जांच करेंगे और क्या उसके पास फायर एनओसी थी। किसी भी चूक के मामले में, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...