back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेडिमेड कपड़ा शो रूम में के गोदाम से डेढ़ लाख का माल चोरी: नौकर पर अंदेशा

जोधपुर, 30 मार्च (हि.स.)। शहर के सरदारपुरा बी रोड पर आए एक रेडिमेड कपड़ा शो रूम के गोदाम में अज्ञात शख्स ने रात को सेंध लगाकर वहां से डेढ़ लाख के रेडिमेड कपड़े, गल्ले से दस हजार की नगदी के साथ सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर ही चुरा ले गया। शोरूम मालिक ने अपने एक नौकर इसका अंदेशा जताते हुए पुलिस में प्राथमिकी दी है। घटना को लेकर सरदारपुरा पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। प्रतापनगर स्थित ज्वाला विहार क्षेत्र में रहने वाले ज्ञानचंद सिंधी पुत्र गुरूमल ने सरदारपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार उसका एक रेडिमेड कपड़ा शोरूम एलियंस वल्डर्स नाम से सरदारपुरा बी रोड पर आया है। इस शो रूम का गोदाम भी पीछे की तरफ बना हुआ है। गली में आए इस गोदाम में की रात्रि को अज्ञात शख्स ने सेंध लगाकर वहां से डेढ़ लाख के रेडिमेड कपड़ों के साथ गल्ले से दस हजार की नगदी चुरा ली। साथ ही जाते वक्त वहां से सीसीटीवी कैमरें के साथ डीवीआर भी चुरा ले गया। सुबह जब शोरूम मालिका वहां आया तब घटना का पता लगा। दर्ज रिपोर्ट में शोरूम मालिक ने अपने एक नौकर नरोत्तम पर माल व रूपए चुराकर ले जाने का अंदेशा जताया है। एएसआई प्रकाशराम ने बताया कि घटना में तफ्तीश की रही है। मौका मुआयना किया गया है। अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों की मदद से चोर का पता लगाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵