back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर‍ियाबंद : पेड़ से लटका म‍िला सरकारी कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुल‍िस

गरियाबंद/रायपुर, 30 मार्च (हि.स.)। गरियाबंद जिले में एक सरकारी कर्मचारी का लाश मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक पेड़ से लटका मिल। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला खुदकुशी का है या हत्या का फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमलाल जाधव (48) जनपद कार्यालय में पदस्थ है। सोमवार शाम पांच बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला था, उसके बाद घर नहीं लौटा। देर रात तक नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की, मगर कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसकी लाश घर से दो किमी दूर गुजरा रोड पर सड़क किनारे एक पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी सिटी कोतवली को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं घरवालों ने भी किसी प्रकार का परिवारिक विवाद नहीं होने की बात कह रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...