जयपुर,11मई(हि.स.)। गांधीनगर थाना पुलिस की गिरफ्त में गत दिनों आए कचरा पात्र चुराने वाले गिरोह की महिला और एक युवक से पूछताछ के बाद दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राजधानी में नगर निगम के कचरा पात्रों की चुराने वाली गैंग सक्रीय हुई थी। इसके बाद संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखते हुए गिरोह की महिला सदस्य रोशनी और रवि को गिरफ्तार कर चुराया गया एक कचरा पात्र बरामद किया गया था। आरोपितों से हुई पूछताछ में दिल्ली निवासी रोहित धानका और आगरा निवासी राहुल कुमार का नाम सामने आया था। इस पर दोनों आरोपित रोहित और राहुल को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपित जेएलएन मार्ग पर खानबदोश के रूप में रह रहे थे, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर





