राजगढ़, 27 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर करनवास थाना क्षेत्र में ग्राम दूधी के समीप रविवार सुबह पाइप लाइन की खुदाई कर रही जेसीबी ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 वाहन की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद चालक जेसीबी को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम दूधी के समीप पाइप लाइन के लिए खुदाई कर रही जेसीबी ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में संतोष (63) पुत्र बाबूलाल जैन निवासी गुना, उनकी पत्नी रजनी जैन (60), आकाश (22) पुत्र अजय जैन निवासी गुना और कार चालक घायल हो गए, जिन्हें 108 वाहन की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया है कि हादसे में घायल लोग असिस्टेंट कमिश्नर देवास के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने मौके से फरार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




