back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेगूसराय में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर चार लाख की लूट

बेगूसराय, 08 जून (हि.स.)। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े भारतीय स्टेट बैंक के एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक को गोली मारकर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित आईडीबीआई बैंक के नजदीकी की है। घायल सीएसपी संचालक वीरपुर पूर्वी निवासी संजीत कुमार राय उर्फ लालो राय है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल सीएसपी संचालक के भाई ने बताया कि संजीत उर्फ लालो वीरपुर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। मंगलवार को वह बेगूसराय स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर अपने ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर जा रहा था। तभी लक्ष्मीपुर में आईडीबीआई बैंक के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर जबरदस्ती रोक कर लूटपाट शुरू कर दिया, विरोध करने पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिसमें तीन गोली लगते ही संजीत गिर गया और बदमाश करीब चार लाख रुपया एवं कागजात आदि से भरा बैग लेकर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर दौरे स्थानीय लोगों के प्रयास से गंभीर रूप से घायल संजीत को इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां कि समाचार प्रेषण तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵