back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी की जेल में दूसरी रात, पहली रात बदलते रहे करवटें

देवरिया, 13 जून (हि.स.)। लखनऊ से गिरफ्तार किए गए बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी अपने साथियों के साथ जेल में बंद हैं। जेल में आज उनकी दूसरी रात है, जबकि पहली रात वह सोने के लिए साथियों संग करवटें बदलते रहा। सदर कोतवाली पुलिस ने एक मामले में शुक्रवार की देर रात हजरतगंज पुलिस के सहयोग से पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को लखनऊ से गिरफ्तार किया था जबकि देवरिया से उनके साथी बजरंगी तिवारी, कुणाल मल्ल और मनीष मिश्रा को पकड़ा था। शनिवार को पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां सभी को जेल भेजा गया। शनिवार को जेल प्रशासन ने सभी को बैरक नम्बर सात में रखा गया। जेल प्रशासन ने जेल नियमों के तहत पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को सोने के लिए एक दरी, एक चादर और एक कम्बल दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व एमएलसी ने सोने के लिए साथियों संग पहली रात करवटें बदलते हुए काटी। देर रात तक उन्हें नींद नहीं आयी। इससे पहले सब्जी और रोटी खायी थी। रविवार की सुबह अखबार पढ़ा और स्नान करने के बाद जेल में नाश्ता के साथ दोपहर और रात्रि का भोजन किया। पूर्व एमएलसी की रविवार की दूसरी रात होगी। जेल चिकित्सक ने उनका स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली है। हिन्दुस्थान समाचार /ज्योति

Advertisementspot_img

Also Read:

BRS से निलंबन के बाद के. कविता ने छोड़ी पार्टी और MLC पद, बताया अंदरूनी साजिश का शिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत राष्ट्र समिति (BRS) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने पार्टी से निलंबन...
spot_img

Latest Stories

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵