back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के लिए इक्ट्ठा किये दहेज में लगाई आग, परिवार का आरोप

नई दिल्ली, 25 फरवरी (हि.स.)। उत्तर पश्चिमी जिले के शालीमार बाग इलाके में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। परिवार ने 3 मार्च को होने वाली बेटी की शादी के लिए दहेज इकठ्ठा करके छत पर रखा था। आरोप है कि एक शख्स ने विवाद के बाद उनके दहेज के सामान में आग लगा दी और फरार हो गया। आग लगने की घटना से अफरा तफरी मच गई। फायर की एक गाड़ी पहुंची। तब तक सामान जल चुका था। शालीमार बाग पुलिस केस दर्ज कर आरोपों की जांच करते हुए फरार आरोपित की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक परिवार हैदरपुर में रहता हैं। जिस लड़की की शादी है। उसकी बहन के बयान पर केस दर्ज हुआ है। वह प्राइवेट जॉब करती है। बयान दिया, बहन की शादी सहरसा बिहार में तय हुई थी। शादी इसी 3 मार्च को है। इसके लिए घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी में देने के लिए सामान खरीदा था जिसमें फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, डाईनिंग टेबल, ड्रेसिंग टेबल, दो कुर्सी 2 बच्चों की कुर्सी, डबल बैड, दो गद्दे व अलमारी दिल्ली में ही खरीद लिए थे। परिवार एक दो दिन में सारा सामान लेकर सहरसा विहार जाने वाले था। अपना सारा सामान घर की छत पर रखा था। आरोप है कि दो दिन पहले राहुल पाल नाम के शख्स से कहासुनी हुई थी जो हनुमान चौक जनता विहार मुकुन्दपुर में रहता है। परसों रात करीब 11 बजे राहुल पाल इनके घर आया। घर की छत पर रखे सामान में आग लगाकर भाग गया। शोर मचाते हुए आरोपित के पीछे भागे। मगर वह हाथ नहीं आया। इस बीच मामले की सूचना पुलिस को दी। जब तक परिवार के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस पहुंची। उस समय झुग्गी की छत और उसके पास पार्क मे रखे सामान से धुआं उठ रहा था। पुलिस को मौके पर काफी सामान जला हुआ पड़ा मिला। आग लगने की कॉल पर फायर विभाग की गाड़ी भी आ गई थी। मगर तब तक पडोसियो ने पानी डालकर आग को बुझा दिया था। इस बीच आसपास काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई। क्राईम टीम को मौके पर बुलाकर इन्सपेक्शन व फोटो ग्राफ कराये गये। मामले में शालीमार बाग पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। वहीं, इस मामले में पुलिस अफसर का कहना है कि, आरोपित और विक्टिम ने सोनीपत में एक ब्यूटी पार्लर खोला था। उसमें घाटा होने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। घटना से पहले भलस्वा में झगड़े की एक कॉल भी हुई थी। उसके बाद परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने आग लगा दी। मामले में आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵