back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जंगली मधुमक्खियों के हमले में पांच लोग घायल

धर्मशाला, 01 अप्रैल (हि.स.)। कांगड़ा जिला के जवाली उपमंडल के अधीन पनालथ गांव में गुरूवार को जंगली मधुमक्खियों ने पांच लोगों पर हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने इन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। गुरूवार को पनालथ गांव के 55 वर्षीय प्रेम पाल, 24 वर्षीय राहुल, 38 वर्षीय बलविंदर, मनदीप व पूजा पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग उनको बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने उन सभी को साथ लगती गोशाला के अंदर बंद कर दिया तथा धुआं इत्यादि डालकर मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की। इसके बाद भी करीब आधे घंटे तक मधुमक्खियां गोशाला के बाहर ही घूमती रहीं। स्थानीय लोग अगर समय पर उनकी सहायता न करते तो कोई बड़ी अनहोनी हो जाती। गोशाला से मधुमक्खियों के हटते ही करीब आधे घंटे के बाद स्थानीय लोग निजी वाहनों के माध्यम से प्रेम पाल, राहुल व बलविंदर को सिविल अस्पताल जवाली उपचार के लिए ले गए जबकि मनदीप व पूजा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाडजरोट में उपचार करवाया गया। सिविल अस्पताल जवाली में पहुंचते ही डाक्टरों ने तीनों का उपचार शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही मधुमक्खियों व रंगड़ों के हमले बढ़ जाते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵