back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में खाद की कालाबाजारी करने पर 2 मामलों में एफआईआर दर्ज

भोपाल, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में किसानों केा खाद न मिलने पर सरकार के तेवर तल्ख हेा चले है। इसी सिलसिले में कृषि मंत्री के निर्देश पर जमीनी अमला सक्रिय हुआ है। धार और देवास जिलों में अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल प्रदेश में खाद और यूरिया की कालाबाजारी व अनाधिकृत स्टॉक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। उसी के बाद सरकारी अमले ने अनाधिकृत भंडारण और कालाबाजारी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई शुरु की है। मंत्री पटेल ने बताया है कि देवास के शंकरगढ़ इलाके में एक पेटोल पंप पर यूरिया का अनाधिकृत तौर पर विक्रय करते पाया गया। वहीं एक ट्रक पर दर्ज यूरिया की बोरी से कम पाई गई। इस पर देवास के औद्योगिक क्षेत्र के थाने पर प्रकरण दर्ज कर यूरिया सहित ट्रक केा पुलिस सुपुर्दगी में दिया गया है। इसी तरह धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र के टांडा में कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 860 बोरी यूरिया जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵