back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फर्रुखाबाद : बिजली के तारों से गिरी चिंगारी से आधा दर्जन घर व गृहस्थी खाक

फर्रुखाबाद, 27 फरवरी (हि.स.)। थाना कमालगंज क्षेत्र में शनिवार को बिजली के तारों से गिरी चिंगारी से आधा दर्जन मकान व गृहस्थी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने के बाद भी समय पर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। मोहल्ले वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में एकाएक बिजली के तारों से आग का गोला साबिर खान के मकान पर गिर गया। हादसे में मकान धू-धू करके जलने लगा और देखते-देखते पड़ोस के दर्जन भर लोगों के मकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। साबिर का कहना है कि आग लगने की सूचना उन्होंने आनन-फानन में थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को कई बार फोन लगाया, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। समय पर फायर ब्रिगेड के न पहुंचने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय निवासियों ने अपना समरसेबल चलाकर बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक घर व गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। साबिर के मुताबिक, हादसे में उसका 01 लाख का नुकसान हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्रपाल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵