back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परिचित के साथ बनाया फैमिली टूर का कार्यक्रम: फिर हुई यौन शोषण का शिकार

जोधपुर, 09 मार्च (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस थाने में एक महिला ने परिचित पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। आरोपित ने पीडिता से फोटोग्राफ्स और वीडियो लौटाने के नाम पर 60 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने अब इस केस में जांच आरंभ की है। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि 36 साल की एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वर्ष 2017 में वह दिन में अपने बच्चों को स्कूल छोडऩे गई थी। तब एक महिला रास्ते में मिली थी। उससे पहचान के बाद वर्ष 2018 दोनों के परिवार की तरफ से फैमिली टूर का प्लान किया गया। इस पर वह उस महिला के परिवार के साथ टूर पर गई थी। वहां एक दिन उस महिला के पति बजरंग स्वामी ने कपड़े बदलते वक्त फोटोग्राफ्स खींच लिए। फिर उन फोटोग्राफ्स के दम पर वह ब्लैकमेल पर उतर आया। उसने अपना एक जिम जबरन ज्वाइन करने के लिए दबाव बनाया। तब वह दबाब में आकर उसका जिम ज्वाइन किया। एक दिन जिम में उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे उसे चक्कर आने पर बेहोश सी हो गई। फिर उसने दुष्कर्म किया। इस पर उसने अश्लील क्ल्पि बनाई और फिर लगातार यौन शोषण करने लगा। पीडिता का आरोप है बजरंग स्वामी ने उसे फोटो ग्राफ्स व वीडियो का लौटाने के लिए एक होटल पर भी बुलाया फिर दुराचार करता रहा। इसके बदले में उसने 60 हजार रूपए भी मांगे। तब उसे साठ हजार रूपए भी दिए गए। मगर वो नहीं माना और लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीडिता का आरोप है वह पुलिस के चक्कर काटती रही, मगर उसका केस दर्ज नहीं किया गया। आखिरकार अब इसका केस दर्ज किया गया है। पीडिता ने संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दी थी। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵