back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद में औद्योगिक यूनिट में धमाका, एक की मौत, 3 घायल

हैदराबाद, 4 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद के बाहरी इलाके आईडीए बोलारम में बुधवार को एक स्टील फैक्ट्री में हुए धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बॉयलर फटने से हादसा हुआ है। घायलों को हैदराबाद के कुकटपल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान हेमंत (28) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाटनचेरू के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। विस्फोट के कारणों और अन्य जानकारी का इंतजार है। आईडीए बोलारम हैदराबाद के पास संगारेड्डी जिले में स्थित एक औद्योगिक क्लस्टर है और वहां पहले भी कुछ औद्योगिक दुर्घटनाएं हुई हैं। –आईएएनएस एसएस/

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵