back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंजीनियरिंग छात्र ने एटीएम से रुपया चुराने का किया प्रयास, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

— एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर तोड़ी मशीन कानपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। सचेंडी थाना क्षेत्र के एक इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक की पढ़ाई करने वाला छात्र एटीएम से रुपया चुराने का प्रयास किया। गश्त कर रही पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ पर कालेज की दीवार फांदते वक्त गिर गया, जिससे पुलिस ने पकड़ लिया और प्राथमिक इलाज के बाद पूछताछ में जुट गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले इंजीनियरिंग छात्र एटीएम मशीन और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ चुका था। मौके से पुलिस ने ड्रिल मशीन, हथौड़ा, पेचकस व प्लास बरामद किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भौंती शाखा के बाहर एटीएम बूथ लगा हुआ है। एटीएम बूथ पर देर रात पास के ही इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक करने वाला एक छात्र पहुंचा और एटीएम मशीन से रुपया चोरी करने का प्रयास करने लगा। सबसे पहले उसेन बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर को डैमेज कर दिया। इसके बाद ड्रिल मशीन, हथौड़ा, पेचकस व प्लास की मदद से एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच गश्त कर रही पुलिस पहुंच गई और पुलिस को आता देख छात्र संयंत्रों को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। छात्र को भागता देख पुलिस उसके पीछे दौड़ी, पर छात्र इंजीनियरिंग कालेज की दीवार फांदने लगा। हड़बड़ाहट में छात्र कालेज की ऊंची दीवार से नीचे आकर गिर गया और पुलिस ने पकड़ लिया। दीवार से गिरने पर छात्र घायल भी हो गया और पुलिस ने छात्र का प्राथमिकी इलाज कराते हुए थाने में पूछतांछ की। इसके साथ ही कालेज प्रबंधन और परिजनों को भी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि बैंक की ओर से तहरीर मिल गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं बैंक के मैनेजर प्रशांत बाजपेयी ने बताया कि छात्र एटीएम में पड़े करीब 14 लाख रुपए निकालने का प्रयास कर रहा था। बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों के क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते डीवीआर हैंग हो गया है। एटीएम इंजीनियर मौके पर पहुंचकर डीवीआर से बैकअप जुटाने का प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद

Advertisementspot_img

Also Read:

PF निकासी होगी बेहद आसान, UPI और ATM से मिलेगा सीधा एक्सेस, जानिए क्या होगा नया सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रोविडेंट फंड (PF) खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार पीएफ निकासी की प्रक्रिया को पूरी तरह आसान...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵