back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इकबाल इब्राहिम को किया गिरफ्तार

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर के भाई इकबाल इब्राहिम कासकर को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ठाणे जेल से गिरफ्तार किया। मुंबई की एक अदालत ने ईडी को इकबाल कासकर से पूछताछ करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद एजेंसी ने उसे अपनी गिरफ्तर में ले लिया है। उसे 2017 में ठाणे पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया था और तब से वह हिरासत में है। ईडी उसे रिमांड और आगे की जांच के लिए विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। इकबाल को ईडी ने उसके और अन्य के खिलाफ तीन दिन पहले दर्ज किए गए एक नए मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है, जब उसने मुंबई में कासकर गैंग से जुड़ी लगभग 10 संपत्तियों पर छापा मारा था। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं और बिल्डरों और राजनेताओं सहित कुछ और लोगों से पूछताछ की जा सकती है। केंद्रीय एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट में डिजिटल वॉलेट और डार्कनेट का उपयोग कैसे शामिल है और पता लगाने से बचने के लिए कुछ विदेशी स्थानों में रियल्टी क्षेत्रों में फिर से निवेश किस प्रकार किया गया। एजेंसियों को संदेह है कि धन फिरौती, मामलों के निपटारे, नशीले पदार्थों के माध्यम से फिरौती या अन्य अपराधों से एकत्र किया गया हो सकता है और हवाला के माध्यम से भेजा गया हो सकता है, जिसके लिए पूरे पैसे के हिसाब-किताब की गहराई से जांच की जा रही है। इसके साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस मामले में आतंकवादी लिंक को भी खंगाल रही हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵