back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल में आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाया, एक की मौत

भोपाल, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में कथित तौर पर आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य की हालत गंभीर है। सभी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाला संजीव जोशी कार मैकेनिक है। उसकी पत्नी अर्चना जोशी किराना दुकान चलाती है। बीती रात संजीव,उसकी पत्नी अर्चना और मां नंदिनी के अलावा दो बेटियों ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिपलानी पुलिस के अनुसार, जहर खाने वाले पांच में से एक की मौत हो गई है, वहीं चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज जारी है। जोशी परिवार के जहर खाने की वजह आर्थिक तंगी और कर्ज बताया जा रहा है। पड़ेासियों का कहना है कि गुरुवार को एक महिला ने आकर परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता की थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें भी कथित तौर पर आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...