back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नशे में धुत जेठ ने चरित्रहीनता का आरोप लगा बहू की गला रेतकर की निर्मम हत्या

कानपुर देहात, 11 मई (हि.स.)। जनपद के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में जेठ ने नशे की हालत में अपने छोटी भाई की पत्नी को चरित्रहीन बताकर धारदार हथियार से गला रेतकर हटे कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पा पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी और आस पास के लोग भी मौके से निकल गए। पुलिस उपाधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी है। रसूलाबाद थानाक्षेत्र के पड़ियापुर में रहने वाली सीमा (28) के पति ने एक साल पहले किन्ही कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक साल से सीमा अपने ससुराल में अपने ढाई साल के बच्चे के साथ रह रही है। मंगलवार देर शाम सीमा का जेठ सुभाष शराब के नशे में आया और सीमा पर चरित्रहीनता के आरोप लगाते हुए उसको पीटना शुरू कर दिया। सीमा ने जब इसका विरोध किया तो नशे में धुत्त सुभाष ने सीमा को घर से बाल पकड़कर खींच कर खड़ंजे पर लाकर धारदार हथियार से गले पर कई वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक परशुराम सिंह कोतवाल शशि भूषण मिश्रा गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस को एक हत्या की सूचना मिली थी जिसपर वह गांव पहुंचे थे। आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गया है। यही नहीं आरोपी के साथ मोहल्ले के लोग भी मौके से भाग गए हैं पुलिस की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। वहीं मृतिका के बच्चे के बयान के आधार पर उसके ताऊ द्वारा मां की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...