back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में एंबुलेंस में आग लगने से चालक की मौत

बुलंदशहर, 24 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के खुर्जा में वाहन में आग लगने से एंबुलेंस चालक की जलकर मौत हो गई। एम्बुलेंस में अचानक आग की लपटें उठीं और चालक को वाहन से कूदने का समय नहीं मिला, जिससे वह वाहन के अंदर जलकर मर गया। पुलिस के अनुसार सोमवार की देर शाम जिले के खुर्जा कस्बे से एक मरीज को छोड़ने के बाद 102 एंबुलेंस वापस अस्पताल जा रही थी। गाड़ी में पीछे आग लग गई और इससे पहले कि कोई चालक को सचेत करता, आग बोनट तक पहुंच गई। कोतवाली थाने के एसएचओ खुर्जा संदीप सिंह ने कहा कि इससे पहले कि चालक एम्बुलेंस को रोक पाता और बाहर निकलने की कोशिश करता, आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। उसने आग को रोकने के लिए वाहन को सड़क किनारे तालाब में डुबाने की भी कोशिश की, लेकिन असफल रहा। उन्होंने कहा कि मृतक चालक की पहचान 23 वर्षीय प्रशांत कुमार के रूप में हुई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵