back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो पक्षों में विवाद, एसिड से किया हमला, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे

सुपौल, 28 मई (हि. स.)। बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित कुसहा पंचायत के मचहा वार्ड नं. 12 में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर के लोग उग्र हो गए औऱ एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर एसिड फेंक दिया। अचानक हुई इस घटना में अनमोल यादव के परिवार के चंद्रशेखर कुमार, बबलू कुमार, ओम प्रकाश कुमार, तरुण कुमार, अमित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गएं। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर एसिड फेंक दिया। इस हादसे में पांच लोग झुलस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन सभी की प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अनमोल यादव के पड़ोस में रहने वाले रूपेश साह के घर पर सोमवार की शाम पूजा हो रही थी। पूजा के बाद सभी लोग जगह-जगह लावा का छिड़काव करने लगे। इसी क्रम में अनमोल यादव के घर में भी लावा और जल का छिड़काव कर दिया गया। अनमोल यादव के परिवार ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने घर में रखे एसिड से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थानसमाचार/ राजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵