back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरैना में राजा मिहिर भोज की जाति पर दो समुदायों में विवाद, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़

मुरैना, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके में राजा मिहिर भोज की जाति को लेकर देा वर्गों में विवाद की स्थिति बन गई, इतना ही नहीं दोनेा में संघर्ष तक के हालात बन गए। गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह को सड़क पर उतर कर पथराव कर वाहनों में तोड़फोड़ की है। प्रशासन ने मुरैना में निषेधाज्ञा 144 लगा दी है। बताया गया है कि मुरैना और ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगाई गई है। इस प्रतिमा के नीचे लगाई गई जिला में राजा केा गुर्जर जाति का बताया गया है । इसी बात को लेकर गुर्जर व क्षत्रिय समुदायों में विवाद है। उनके बीच विवाद संघर्ष में बदल गया, क्योंकि दोनों राजा को अपनी-अपनी जाति का बताते हैं। इस मामले केा लेकर गुरुवार केा मुरैना में दोनों वर्ग आमने सामने आ गए। एक वर्ग के लेाग सड़क पर आ गए और जाम भी लगाया। सड़क पर उतरे लोगों का कहना था कि पटिटका में सम्राट की जिस जाति का उल्लेख है वह गलत है। भीड़ जमा होने पर पुलिस मौके पर पहुॅची और लोगों केा हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। देर रात केा फिर लोग सड़क पर आ गए और वाहनों में तोड़फोड की। बीते दो दिनों में अब तक सात वाहनों में तोड़फोड़ की गई है, वहीं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने शरारती तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए है। मुरैना जिला प्रशासन के दखल के चलते गुरुवार को मामला शांत हो गया था, मगर शुक्रवार की सुबह फिर कुछ लोगों ने सड़क पर उतरकर वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने एहतियातन धारा 144 लागू कर दी है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵