back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एएसपी के आरोप में नप गए डीआईजी

पंकज कुमार गया, 20 जून (हि. स.)। गया मुंगेर के पुलिस उप महानिरीक्षक शफीउल हक के खिलाफ मुंगेर में पदस्थापित रहे अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने मोटी रकम मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कारवाई करने की गुहार लगाई थी वहीं, डीआईजी शफीउल हक ने शनिवार यानी 19 जून को पुलिस मुख्यालय पत्र लिखकर एडिशनल एसपी हरिशंकर कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराने की अनुशंसा की है। सूत्रों के अनुसार एडिशनल एसपी हरिशंकर कुमार ने पुलिस मुख्यालय को लिखे अपने पत्र में डीआईजी शफीउल हक पर आरोप लगाया है कि उनसे एक मोटी रकम की मांग की गई है।साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर कैरियर बर्बाद करने की धमकी दी गई है वहीं, डीआईजी शफीउल हक के द्वारा 19 जून को पुलिस महानिदेशक को संबोधित पत्र में कहा गया है कि मुंगेर में एक- 47 बरामदगी मामले से संबंधित चार केस में अभियुक्तों को 167 का लाभ मिल गया। अदालत ने 167 का लाभ देते हुए अभियुक्तों को जमानत दे दी। यहां यह बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार फिलवक्त जहानाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...