back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवरिया : कॉलेज की गिरी दीवार, ममेरे-भाई बहन की मौत

देेवरिया,15 मार्च (हि.स.)। लार कस्बा स्थित स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज के जर्जर छात्रावास की दीवार और गेट एक साथ सोमवार की शाम भरभराकर गिर गया। हादसे के चपेट में आकर ममेरे भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के खरहरी गांव के रहने वाला सतीश (07) अपनी मां आरती के साथ एक माह पूर्व मामा नीरज चौहान के घर लार थाना क्षेत्र के धवरिया वार्ड में आया हुआ था। सोमवार की शाम को वह अपनी ममेरी बहन खुशी (06) व मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज के गेट के पास खेल रहे थे। शाम को छात्रावास की जर्जर दीवार गेट के साथ गिर गई, जिसकी चपेट में आकर सतीश व ममेरी बहन खुशी की मौत हो गई। जबकि खुशी का भाई रोशन (05), पूनम (06) निशा(08) और अमिशा(06) घायल हो गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलवे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर सलेमपुर सीओ श्रीयश त्रिपाठी और एसडीएम पीड़ित के घर और घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। हिन्दुस्थान समाचार /ज्योति/दीपक/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵