back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्ज से परेशान सेल्स मेल कूदा शिप्रा नदी में

उज्जैन, 24 फरवरी (हि.स.)। साड़ी के शो रूम पर काम करने वाला एक सेल्समैन बुधवार को शिप्रा नदी पहुंचा और एक सुसाइड नोट और मोबाइल पुल के किनारे रखकर नदी में कूद पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद नगर सेना के जवानों ने उसे बचा लिया। नदी के तट पर उसने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम पीपलीनाका निवासी गोपाल पुत्र छोटेलाल गोले बताया। उसका कहना था कि मेरी पत्नी व बच्चे दो माह पहले छोड़कर कहीं चले गये। मैं साड़ी शोरूम पर पिछले 25 वर्षों से काम करता था। काम छूट गया और मुझ पर करीब 25 लाख रुपये का कर्जा हो गया। इसलिए आत्महत्या करने के लिए नदी में कूदा था। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ललित/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵