back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंची

बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य चीन के हेनान प्रांत में मूसलाधार बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है, जबकि सात लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने इन आंकड़ों की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हेनान प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के निदेशक जू झोंग के हवाले से बताया कि 16 जुलाई के बाद से, 89 काउंटी, शहरों और जिलों में 12.4 लाख से अधिक लोग अत्यधिक बारिश से प्रभावित हुए हैं और लगभग 164,710 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्राकृतिक आपदा ने 75,000 हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 542 मिलियन युआन (83 मिलियन डॉलर) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है। कई नदियां भी जलमग्न हो गईं हैं। इस बीच, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सेंट्रल थिएटर कमांड ने 5,700 से अधिक सैनिकों, सशस्त्र पुलिस सैनिकों को बचाव कार्य के लिए लगाया है। गुरुवार को प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक हेनान में और मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵