back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के बिजनौर में एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा

बिजनौर, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जिले बिजनौर में शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-5 ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपित मुनीर और रैयान को फांसी की सजा और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अभिनव जंघाला ने बताया कि एक-दो अप्रैल 2016 की रात राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना पर उस समय जानलेवा हमला किया गया, जब वह स्योहारा में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। हमले में एनआईए अफसर तंजील अहमद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी फरजाना की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हुई थी। जंघाला ने कहा कि पुलिस विवेचना के मुताबिक पता चला कि रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपित मुनीर का एनआइए अफसर तंजील अहमद के साथ विवाद चल रहा था। मुनीर को संदेह था कि एनआईए अफसर उसकी मुखबिरी कर रहे हैं। इसे लेकर मुनीर ने अपने साथी रैयान, तंजीम, मोहम्मद जैनी और रिजवान के साथ मिलकर एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पांच) डॉ. विजय कुमार तालियान ने मुख्य आरोपीत मुनीर और रैयान को दोषी पाया गया। अदालत ने अन्य साथियों को साक्ष्य के अभाव में आरोपित तंजीम, रिजवान और मोहम्मद जैनी को बरी कर दिया। इस मामले में शुक्रवार को अदालत ने सजा पर अंतिम फैसला सुरक्षित रखा गया था, जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार तालियान ने शनिवार को मुख्य आरोपी मुनीर और रैयान को गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर दोषी मानते हुए दोनों को फांसी की सजा और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। –आईएएनएस विमल/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...