बालक ने मासूम बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य,केस दर्ज राजगढ़,20 मार्च (हि.स.)। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम बनी में शनिवार दोपहर 12 वर्षीय बालक को 3 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए परिजनों के द्वारा देखा गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम बनी निवासी 3 वर्षीय मासूम बच्चे के परिजनों ने बताया कि गांव में ही रहने वाला 12 वर्षीय बालक खेलने के दौरान बच्चे को घर के पीछे ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। परिजनों ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए और बालक को ले जाकर थाना में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ धारा 377, 5एम/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच शुरु की। थाना प्रभारी दिनेशसिंह चैहान का कहना है कि मामले में आरोपित बालक के खिलाफ केस दर्ज कर मेडीकल जांच कराई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार।मनोज पाठक




