back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीआई ने रिश्वत मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएचओ को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक एसएचओ को एक शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएचओ की पहचान पुंछ के लोरन थाने के वेद प्रकाश के रूप में हुई है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसएचओ के खिलाफ एक शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था कि उसने भूमि विवाद मामले में अपनी भाभी द्वारा थाना लोरान में दर्ज कराई गई शिकायत को बंद (रफा-दफा) करने के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने जाल बिछाया और एसएचओ को रिश्वत मांगते व लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। सीबीआई ने कहा, पुंछ और जम्मू में आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई। कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को भ्रष्टाचार निरोधक (सीबीआई मामले), जम्मू के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जा रहा है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵