राजगढ़, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर में पैसे नहीं देने की बात पर बाप-बेटा ने युवक से जाति के बारे में अपशब्द कहे, विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गहरा जख्म हो गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपित बाप-बेटा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार रामनगर जीरापुर निवासी मांगीलाल (26) पुत्र पूरालाल वर्मा ने बताया कि बीती शाम पैसे को लेकर चल रहे विवाद पर कालू पुत्र मदनलाल और उसका बेटा गोविंद सौंधिया गाली-गलौंज करने लगा। विरोध करने पर जाति के बारे में अपशब्द बोलते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे खून बहने लगा। पुलिस ने मौके से फरार बाप-बेटा के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




