back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर जनाजे में शामिल सहित 9 लोग पर केस दर्ज

04/05/2021 राजगढ़,04 मई (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना पुलिस ने कब्रिस्तान में अधिक भीड़ एकत्रित कर आदेश की अवहेलना करने वाले आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं जीरापुर थाना पुलिस ने शादी समारोह में अधिक लोग मौजूद होने पर आयोजक के खिलाफ मंगलवार को प्रकरण पंजीबद्ध किया। नरसिंहगढ़ थाना पुलिस के अनुसार नगरपालिका कर्मचारी मोहन (42) पुत्र वंशीलाल वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि बड़ा महादेव के समीप स्थित कब्रिस्तान में 100-200 लोग मौजूद हैं, जिससे कोविड गाइडलाइन उल्लंघन हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिम्मेदार आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, जिनमें मुबारिक पुत्र सत्तार मंसूरी, अलताफ पुत्र नबाब खां, इरफान पुत्र अनवर अली, इरशाद लोदी, खलील खां, अशफाक पुत्र बजीरखां, रहमान पुत्र जलील खां और अफसर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया। जीरापुर थाना पुलिस के अनुसार ग्राम रुपाहेड़ा हल्का पटवारी रामबगस पुत्र प्रभूलाल दांगी ने बताया कि गांव में मांगीलाल पुत्र गंगाधर दांगी के द्वारा विवाह समारोह में अधिक भीड़ जुटाई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 3/4 महामारी रोकथाम अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51बीके तहत प्रकरण दर्ज किया। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵