22/04/2021 राजगढ़,22 अप्रैल (हि.स.)। जीरापुर थाना पुलिस ने ग्राम दुपाड़िया में सरकारी कुएं के समीप मिले मृत बालिका के भ्रूण के मामले में गुरुवार को अज्ञात माता-पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार बीते रोज ग्राम दुपाड़िया निवासी ईश्वर (31)पुत्र नारायणसिंह ने सूचना दी थी कि गांव में सरकारी कुएं के समीप मृत नवजात शिशु का भ्रूण देखा गया है। पुलिस ने मौके से मृत भ्रूण को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। पुलिस ने मामले में नवजात शिशु का परित्याग करने वाले अज्ञात माता-पिता के खिलाफ धारा 317, 318 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक




